जिला बलरामपुर संवाददाता अजय कुशवाहा की रिपोर्ट. मो,6268123582
बलरामपुर(छत्तीसगढ़)
दरअसल पूरा घटना बलरामपुर जिले की रघुनाथ नगर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां का है जहां एक 5 वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई बच्ची का नाम आशा हैं उम्र 5 साल पिता का नाम राधे साहू है।
बताया जा रहा है कि बीती रात 8:00 बजे की यह घटना है बीती रात कल उसके घरवाले बगल के पास वाले घर में थे और बच्ची घर में अकेली थी वह अपनी दादा दादी के पास जा रही थी तभी रात में अंधेरा होने के कारण कुएं म गिर गई । जब उसके घरवाले उसे चारों तरफ खोजने लगे बहुत देर तक खोजने के बाद बच्ची नहीं मिली तभी सभी का ध्यान कुए पर पड़ा। इसके बाद घरवालों की द्वारा तीन मोटर से कुएं के पानी को बाहर निकाला गया । सुबह पानी खत्म होने के बाद बच्ची का शव दिखा ।
सुबह परिजनों ने इसकी सूचना रघुनाथनगर थाने में दी। फिर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पूरे परिवार शोक का माहौल है पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

0 Comments