(ब्यूरो रिपोर्ट:-शिवेंद्र यादव बिनावर)
*बिनावर:-* जनपद बदायूं के कस्बा बिनावर, रफियाबाद, नदौलिया,विलहैत,कुन्डरा आदि गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को सादगी और भक्ति भाव के साथ घरों में मनाई गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा हुआ भगवान कृष्ण का भजन कीर्तन किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों ने घरों में ही घंटा घड़ियाल के साथ योगीराज की पूजा अर्चना की। घरों में लोगों ने राधा कृष्ण की झांकियां सजाई। इस मौके पर मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस बार भी जन्माष्टमी पर्व 2 दिन मनाया गया। सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। दिनभर भजन कीर्तन करते हुए लोगों ने श्री कृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाई गई। लोगों ने पूजा अर्चना के बाद श्री कृष्ण को पंचामृत से अभिषेक कर भोग लगाया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों पर कोरोना का साया साफ दिखा। इस दौरान लोगों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया। कस्बा बिनावर बाजार में राधा कृष्ण की पोशाक के साथ बांसुरी और मोर पंख की खूब बिक्री हुई।

0 Comments