Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदी दिवस के अवसर पर हुआ काव्योत्सव नेहरू इंटर कालेज रुदायन


रुदायन बदायूँ।
हिन्दी दिवस के अवसर पर हुआ काव्योत्सव
नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन बदायूँ में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 'काव्योत्सव' कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वरचित कविताओं का पाठ ख्यातिलब्ध कवियों के सानिध्य में किया गया। इन सभी छात्राओं सुनीता 'सुरभि',प्रियंका,तनु,ऋतु शर्मा,पायल, अनुप्रिया,खुशबू, रोशनी,शिवानी, गुंजन,को 'काव्य कोंपल सम्मान 2022' से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बिल्सी के श्री नरेन्द्र गरल को स्व. भगवान दास शर्मा स्मृति काव्य शिरोमणि सम्मान, बदायूँ से श्री कुमार आशीष को स्व. बनबारी लाल शर्मा स्मृति काव्य चंचरीक सम्मान,श्री विशाल ग़ाफ़िल को चौधरी धर्मपाल स्मृति काव्य वेणु सम्मान,मुरादाबाद से सुश्री मिथलेश मीत को स्व. ओंकार सहाय शर्मा स्मृति काव्य रश्मि सम्मान, दातागंज से पधारे आकांक्षित केशव और सौरभ हिंदुस्तानी को काव्य आलोक सम्मान प्रदान किया गया ।
  कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं के माध्यम से कवियों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया, कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक कवि शराफत समीर ने कहा-
   लक्ष्मी घर की , कुल की मर्यादा
   फिर भी घुट घुट के जी रही बेटी
सौरभ हिंदुस्तानी ने कहा-
  मेरी माँ मुस्काये जब जब
  दुनिया अच्छी लगती है
आकांक्षित केशव  ने कहा-
   कर दिए जलते दिए प्रवाहित सभी,
   बिन तेरे रोशनी अच्छी लगती नहीं
बदायूँ की बांसुरी कहे जाने वाले विशाल ग़ाफ़िल ने कहा-
    नसीब अपना बदलना चाहताथा
   वो पत्थर था पिघलना चाहता था
मिथलेश मीत ने कहा-
हम उम्र भर राज़दार जिनको समझ के सब कुछ जता रहे थे
सुना है ग़ैरों को राज़ मेरे तमाम हंस कर बता रहे थे
 मुख्य अतिथि नरेंद्र गरल ने पढ़ा-
  स्वीकार कर सको तो अनुरोध कर रहा हूँ
  गीतों की सीपियों में लघुशोध कर रहा हूँ
  कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने कार्यक्रम में पधारे अतिथि कवियों व अन्य आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
  कार्यक्रम में  श्रीकुलदीप शर्मा,श्री अमित कुमार शर्मा,श्री आदेश कुमार शर्मा,व श्री राहुल चौधरी का विशेष सहयोग रहा,हरिशंकर त्रिपाठी,ब्रजकिशोर,अरविंद,सुरेंद्र शर्मा,सुशील यादव,महेंद्र पाल गुप्ता,अंजनी शर्मा,मंजू जौहरी,भारती गुप्ता,आभा शर्मा,प्रियंका,लवी सक्सेना,संदीप कुमार,चुनमुन गुप्ता,आदि अनेक शिक्षक कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments