Ticker

6/recent/ticker-posts

बरेली:धुंआ बना कर फिजां में उड़ा दिया उसको, बहुत कूद रहा था बांस चढ़ा दिया उसको।शहजिल इस्लाम का ढहा दिया किला




बरेली(उत्तर प्रदेश)
 जिले के भोजीपुरा  विधानसभा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम  के पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण की एक टीम ने बुलडोजर चला दिया। यह वही शहजिल इस्लाम Shajil Islam हैं इन्होंने बयान दिया था कि हमारी बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी। जिसके बाद अचानक ही चर्चा में आए थे। जिससे पेट्रोल पंप का बडा हिस्सा ध्वस्त हो गया। बुलडोजर चलते समय लोग पेट्रोल डीजल भरवा रहे थे।यहां बता दें कि शहजिल इस्लाम भोजीपुरा  से सपा के विधायक हैं। इनका परसाखेडा में एक पेट्रोल पंप है। बरेली विकास प्राधिकरण BDA का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराए हुए बनाया गया है। इसके लिए पेट्रोल पंप स्वामी को नोटिस जारी किया गया। पेट्रोल पंप के द्वारा अभी तक बरेली विकास प्राधिकरण से अभी तक एनओसी भी नहीं ली गई है। पेट्रोल पंप स्वामी के द्वारा ना तो नोटिस का कोई संतोषजनक जबाव ही दिया है और ना ही पेट्रोल पंप हटाया गया है। इसलिए आज बरेली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और उसने निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया है।यहां गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले सपा विधायक शहजिल इस्लाम  ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अब समाजवादी पार्टी के पास भी पर्याप्त विधायक हैं। अब हम नहीं दबेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया था। इसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहजिल इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पेट्रोल पंप के गिराने के मामले में बीडीए के वीसी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए हुए बनाया गया है। इसके लिए पहले ही नेाटिस जारी किया गया था। ध्वस्तीकरण के भी आदेश जारी कर दिए गए थे। इसलिए आज इसे ध्वस्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments