Ticker

6/recent/ticker-posts

किसी को मिली रेवड़ी तो किसी मिला सिर्फ पीने का पानी





 बिसौली(बदायूँ)
जिले में अवैध बसूली की प्रक्रिया बहुत ही तेजी से ब्याप्त है।कोई अपने शरीर के बल पर करता है तो कोई सत्ता के बल पर ।पर एक अबैध बसूली की प्रक्रिया ऐसी है जिसे सोचकर सभी हैरान हो जाएंगे।आपको बता दे बीते दिनों हुए बिधानसभा चुनाव में नगर बिसौली की महिला मोर्चा की टीम सच्ची लगन और श्रद्धा के साथ मैदान में उतरी ।सुबह से लेकर शाम तक महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सबिता शर्मा के नेतृत्व में विमल भारद्वाज जिलाउपाध्यक्ष हँसमुखी मौर्य लाभार्थी सहजोयक आसफपुर  सुनीति सोलंकी करनपुर मंडल, रीना राघव बगरैन मंडल अध्यक्ष,लक्ष्मी कश्यप,नगर उपाध्यक्ष  शान्ति कश्यप नगर मंत्री  ने खूब जमकर मेहनत की,पर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का ठेका ऐसे जयचन्दों के हाथ दे दिया गया,जिन्होंने नगर महिला मोर्चा की टीम को ही दरकिनार कर दिया गया।आपको बता सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए पास का वितरण हुआ।जिसमे अपनो ने अपनो को ही पास का वितरण किया।और भाजपा बदायूँ का एक व्हाट्सएप सोशल मीडिया गुरूप में रुपये देकर पास बनाने की बात की जा रही है।गुरूप में एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया है 9837116363 इस नंबर से मेरी बात हुई और 100 रुपये प्रति कार्ड मांगे,मैने इस नंबर पर रुपये दिए।जब इस नम्बर पर कॉल किया तो नम्बर बंद जा रहा है।ऐसे भृष्ट कार्यकर्ताओ द्वारा जिले में भाजपा की छवि को दाग लगाया जा रहा है।तन मन से काम करने बाली महिला मोर्चा की टीम को पास न आने पर मन दुखित हुआ।
.....….............................
जब इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया,

.........................




बर्जन

हम भाजपा के लिए समर्पित है समर्पित रहेंगे,इस बिधानसभा चुनाव ही नही हम भाजपा के लिए हमेशा चुनाव सहित सभी योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य करेंगे,हा भाजपा में कुछ कार्यकर्ताओ द्वारा मुंह देखी बात की गई है।हमारी महिला मोर्चा की टीम के लिए पास नही दिए गए है,हम इस बात को लेकर जिलाध्यक्ष से बात करेंगे ,आखिर बजह क्या है।

सबिता शर्मा (नगर अध्यक्ष बिसौली महिला मोर्चा)

Post a Comment

0 Comments