Ticker

6/recent/ticker-posts

बिसौली::लेखपाल ने हटाया अवैध कब्जा/रिपोर्ट.. अरुण कुमार


बिसौली। क्षेत्र के ग्राम हत्सा में चकरोड  पर अवैध निर्माण को हल्का लेखपाल ने स्वयं मौके पर जाकर हटवा दिया। इस दौरान लेखपाल व कब्जा धारकों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
ग्राम हत्सा में बरेली निवासी महिला नीलम ने एक जमीन खरीदी थी। जमीन के नजदीक ही गांव का चकरोड भी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश के मुताबिक नीलम ने गांव के रामवीर मीना व लेखा से 996 नंबर का रकबा वाली भूमि खरीदी थी। आरोप है कि नीलम पक्ष ने निर्माण कराते वक्त चकरोड का काफी हिस्सा कब्जा लिया। कब्जा किए गए हिस्से पर आरोपी निर्माण कार्य भी कराने लगे। सूचना पर हल्का लेखपाल ओमप्रकाश ने उक्त लोगों को ऐसा करने से मना किया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटवा दिया। प्रशासन की उक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments