बिसौली(बदायूँ)
कुछ दिन पूर्व हुए उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम में आंगनबाड़ी सहायिका के साथ रेप कर हत्या कर दी गयी ,और उसके गुप्तांग में रॉड डालकर घिनोनी बारदात को अंजाम दिया ।जिसमें मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने उसके साथ महंत के दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है ।विश्व हिंदू शक्ति संघठन द्वारा उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम में हुई इस वारदात को लेकर प्रदेश महामंत्री मनु शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ।ज्ञापन में विश्व हिंदू शक्ति संघठन ने ज्ञापन में कहा की केस की निष्पक्ष तरीके से सीबीआई जांच हो ।अतः दोषियों को कड़ी सजा मिले।इस मौके पर विश्व हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश महामंत्री मनु शर्मा परशुराम भक्त,जिला अध्यक्ष विक्रम चौहान, नगर अध्यक्ष सुदेश शाक्य ,नगर मीडिया प्रभारी विनायक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षित, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुमित आर्य ,नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार, नगर महामंत्री नवनीत पाठक, नगर महासचिव अभिषेक पाठक ,नगर मंत्री आदित्य चौबे, नगर सचिव अतुल शाक्य, मयंक मिश्रा, नागपुर के ग्रामीण अध्यक्ष विपिन चौहान, एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट.. अरुण कुमार

0 Comments