बिसौली।नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।जिससे पूरे दिन से आसमान में बादल छाये रहे।लोगों को कड़ाके की सर्दी का काफ़ी अहसास हुआ।सर्द हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित भी हुई।सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव जलाते हुए देखे गए।शनिवार की सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहने से लोग मॉर्निंग वॉक को भी नहीं निकले।दोपहर कुछ देर को सूर्यदेव के दर्शन हुए।जिससे बिल्कुल भी लोगों को ठंड से सुकून नहीं मिलता नज़र आया।लेकिन लोगों ने आग का सहारा लिया।क्षेत्र में चल रही तेल सर्द हवाओं से ठंड का जोर है।कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए दिन भर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।नगर पालिक द्वारा अलाब की व्यवस्था होने से राहगीरों को ठंड से राहत मिली।रोड़बेज समीप अलाब का सहारा लेते हुए लोग नज़र आए।

0 Comments