बदायूँ
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के पदचिन्हों पर चलते हुए संगठन ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी आयोजन उमा पैलेस पर सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभांरभ युवा मंच संगठन के संरक्षक विनोद गुप्ता, डॉ अरुण यादव, अमन मयंक शर्मा एवं ज़िया अंसारी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ववन एवं माल्यार्पण कर किया एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
इस मौके पर जनपद की युवा प्रतिभाओं को युवा मंच संगठन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति विनोद गुप्ता, विशिष्ट अथिति अरुण यादव, विशिष्ट अथिति अमन मयंक शर्मा एवं ज़िया अंसारी ने खेल के क्षेत्र में यश मसीह, दिलीप जोशी, ऋषिका गुप्ता, प्रवेश कुमार, रमन पटेल, सामाजिक क्षेत्र में रितेश गुप्ता, आदेश यादव, आकाश सैनी, कृष्णा शाक्य, ,पवन जोशी, सिद्दू पटेल, ललित पटेल, सांस्कृतिक क्षेत्र में रतन शाक्य, शंकर शाक्य, सूर्या सिंह एवं सनी राठौड़ को प्रतीक चिन्ह एवं माल्यर्पण करके सम्मानित किया। अंत मे सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अमन मयंक शर्मा एवं ज़िया अंसारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक विनोद गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर जुनून के साथ लक्ष्य प्राप्त करने में जुट जाना चाहिए।
युवाओ के मार्गदर्शक के संस्थापक डॉ अरुण यादव एवं ज़िया अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति से ही समाज मे बदलाव संभव है युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय होकर समाज एवं देश के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक पुष्पेंद्र मिश्रा, आशीष शर्मा, रोनी जॉन, प्रवेश कुमार, कमल मिश्रा, रजत सिंह, सहित दर्जनों प्रबुध्द युवा एवं नागरिक मौजूद रहे।
संचालन दिलीप जोशी ने किया।
रिपोर्ट.. मुशाहिद रजा

0 Comments