बलरामपुर
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद के 8 ब्लॉकों में महिला शक्ति केंद्र योजना संचालित की जा रही है । इस योजना के तहत छात्र स्वयंसेवकों के सहयोग से महिलाओं को जागरूक करते हुए उनको योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र योजना के अंतर्गत विकासखंड गैसड़ी में ब्लॉक स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न भागों से आए हुए अधिकारी/ कर्मचारी व स्कूल/ कॉलेजों से नामित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में छात्र स्वयंसेवकों का चयन ,ट्रेनिंग प्रक्रिया , ट्रेनिंग का समय, स्थान निर्धारित किया गया। बैठक में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों का सहयोग महिला शक्ति केंद्र योजना के लिए अपेक्षित है। जिससे कि महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया जा सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुमित कुमार सिंह महिला कल्याण अधिकारी रागनी मिश्रा, सीडीपीओ गैसड़ी गरिमा श्रीवास्तव, जिला समन्वयक श्रीमती दीपिका तिवारी, महिला शक्ति केंद्र बलरामपुर एसआई गैसड़ी श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे । इस दौरान किसान इंटर कॉलेज गैसड़ी ,नूर पब्लिक इंटर कॉलेज गैसड़ी ,फातिमा डिग्री कॉलेज गैसड़ी के प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में उपस्थित होकर योजना के बारे में चर्चा कर छात्र स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग इसी माह में कराए जाने के संबंध व्यक्त की गई।
रिपोर्ट बलरामपुर यूपी से वेदप्रकाश मिश्रा

0 Comments