बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया क्रोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई चेतन चौहान 72 साल के थे। चेतन चौहान 11 जुलाई को क्रोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 72 वर्षीय चेतन चौहान का लखनऊ में लगभग महीने भर इलाज चला। इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया ।उन्हें यहां पर सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनको बचाया नहीं जा सका ।और उनकी मृत्यु हो गई। चेतन चौहान जी बलरामपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी थे।
*रिपोर्ट बलरामपुर यूपी*
*वेदप्रकाश मिश्रा बलरामपुर यूपी*

0 Comments