स्टेट हेड छत्तीसगढ़ संवाददाता अजय कुशवाहा की रिपोर्ट. मो,न.6268123582
बलरामपुर जिले के ब्लॉक वाड्रफनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटी मोहल्ला डारिडीह मैं एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला जहां हाथियों का दो दल जिसमें एक दल में 13 दूसरे दल में 7 हाथी पूरी तरह से 15 परिवारों की धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिए।
बीती रात 22 हाथियों का झुंड कोरवा पारा में लगे हुए धान की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिए आपको बता दें कि इससे पहले भी यहां हाथियों ने धान की फसल को नष्ट किया गया है जिसमें 15 व्यक्तियों की धान की फसल पूरी तरफ से नष्ट हो गई है जिससे ग्रामीणों में अपनी जान माल को लेकर काफी डरे हुए हैं और सदमे में है। हाथियों के डर सभी ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वाड्रफनगर वन विभाग को दी वन विभाग के द्वारा मौका जांच कर पंचनामा तैयार किया गया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया और प्रशासन की तरफ से आर्थिक मुआवजा तत्कालिक देने की की बात कहीं जिसके लिए वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों के पास जमीन का नक्शा खसरा b1 इत्यादि लिया गया।
वन विभाग के द्वारा हमेशा प्रयास किया जाता है कि हाथियों की वजह से किसी भी प्रकार की कोई नुकसान ना हो वन विभाग के अधिकारी वहां मौजूद है।

0 Comments