Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्ती जिले के जिला अस्पताल में शुरू हुआ एंटीजन जाँच की प्रकिया

श्राबस्ती

जिला महिला अस्पताल में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए एंटीजन जांच शुरू हो गई है। गर्भवती की जांच में इससे सुविधा मिलेगी। ऑपरेशन वाले केस में एंटीजन जांच से तत्काल रिपोर्ट मिल सकेगी।

जिला महिला अस्पताल में अभी तक आरटी-पीसीआर व ट्रूनेट जांच की ही सुविधा मुहैया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला अस्पताल को एंटीजन जांच की 200 किट उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल के एलटी किट से जांच करके इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कराएंगे।

चिकित्सकों का कहना है कि लक्षण होने के बाद भी कभी-कभी इमरजेंसी में सामान्य प्रसव या ऑपरेशन करना होता है। पीसीआर व ट्रूनेट जांच की रिपोर्ट समय से नहीं मिल पाती है। बिना जांच के ही ऑपरेशन करना मजबूरी हो जाती थी। एंटीजन जांच से अब जांच में सुविधा होगी। सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा का कहना है कि कोरोना मरीजों की पहचान के लिए अब एंटीजन जांच की भी सुविधा अस्पताल में मिल रही है।


रिपोर्ट.. चन्द्र प्रकाश शुक्ला

Post a Comment

0 Comments