बलरामपुर- प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में सद्भावना शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अपर जिलाधिकारी द्वारा सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा (मैं प्रतिज्ञा करता/ करती हूं कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव के बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/सुलझाउंगी ) दिलाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद पांडे, खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कपिल मदान, बाबूराम पांडे, एससी उपाध्याय, व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट वेदप्रकाश मिश्रा (बलरामपुर उत्तर प्रदेश)

0 Comments