Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूं::पत्नी को बेरहमी से पीटने बाला पति गिरफ्तार/रिपोर्ट अकरम मलिक


उघैती
सड़क पर लोगों की भीड़ के सामने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव खडुआ निवासी राकेश पुत्र हरिशंकर ने बीती 15 जुलाई को पत्नी के साथ निर्दयता की सारी हदें पार कर दी थी। सड़क पर बेरहमी से पत्नी पारुल को पीटा था। इस घटना को सैकड़ों लोग मौके पर देखते रहे,लेकिन किसी ने पीड़ित महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद अफसरों के हस्तक्षेप पर आरोपी पति राकेश ससुर हरिशंकर चचिया ससुर मुन्नालाल एवं जेड जगदीश के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया था। मुकदमा कायम होने के बाद गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़िता अवसरों के पास चक्कर लगा रही थी। सोमवार की शाम पुलिस ने राकेश को एक तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी के लिए जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments