Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर::डीआईओएस के निधन पर जिले के शिक्षकों में शोक की लहर*


  *महाराजगंज तराई बलरामपुर*
 जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर तैनात महेंद्र कुमार कनौजिया  के आकस्मिक निधन पर जहानडीह के मातेश्वरी कन्या विद्यापीठ में शोक सभा का आयोजन किया गया|
 शोक सभा में प्रबंधक श्री जगदंबिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि आज जिले में एक अधिकारी ही नहीं सज्जन ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ शिक्षाविद को खो दिया गया है| सदैव शिक्षक कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ उनके समस्याओं को गंभीरता से सुन कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनका व्यक्तित्व था |शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है| कम समय में ही जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपने मिलनसार व्यक्ति के चलते सभी के दिलों में राज करने वाले संघ हो या शिक्षक कर्मचारियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनका उद्देश रहा है |अचानक हुए इस हादसे में सरल सहज मृदुभाषी एवं ईमानदार अधिकारी को आज हम सभी से दूर कर दिया है|  इस शोक सभा में प्रधानाचार्य हरिशंकर तिवारी, सहकारी समिति के चेयरमैन राजित राम वर्मा, पूर्व प्रधान जहानडीह हेमंत मिश्रा, अध्यापक, ब्रह्मानंद शुक्ला, संजय तिवारी, अशोक मिश्र, मदन तिवारी आदि अध्यापक गण मौजूद रहे|

Post a Comment

0 Comments