Ticker

6/recent/ticker-posts

श्राबस्ती::जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड रोकथाम हेतु बैठक सम्पन्न


समीक्षा -रात्रि बैठक हुई सम्पन्न।
श्रावस्ती-प्रदेश के मुख्य सचिव  महोदय द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु दिए गए आदेशो का सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित समय से सुनिश्चित करे,ताकि कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पावे,और जनपद को कोरोना बीमारी से  मुक्ति मिल सके।
उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में गत रात्रि में कोविड-19 रोकथाम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी टी के शिबु ने दिया है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बीमारी से लोगो को बचाने हेतु अभी भी लोगो को और जागरूक करने की आवश्यकता है,जो जन सहयोग से लोगो को किया जा सकता है ,इस बीमारी से बचाव हेतु  सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर और अनिर्वाय रूप से मास्क लगाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए लोग आगे आवे ,वे खुद सोशल डिस्टेंसिग अपनाए,मास्क लगाए,तथा अपने आस पड़ोस लोगो को भी इसका इस्तेमाल हेतु प्रेरित करे।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है,अब तक जिले में 529 पॉजिटिव केस प्रकाश में आये है, जिनके सापेक्ष 4092  लोगो को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है।  जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी कोविड-19 के संकट से पीड़ित हैं और बिना  जन सहयोग के  इस रोग पर विजय नहीं प्राप्त की जा सकती है।
 जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग व अनुपयोगी विभागों  के सहयोग से जनपद में नोबेल कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने हेत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । जनपद स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोबिड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, श्रावस्ती की स्थापना की गई है। जनपद वासियों द्वारा इस रोग के लक्षण खांसी गले में खराश बुखार सांस लेने में तकलीफ अथवा कोविड-19 रोगी से निकट संपर्क होने की दशा में तत्काल सर्विलांस टीम निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जनपद स्तरीय स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमान सेंटर श्रावस्ती  9454417486, 9454417485, 9044047486 , 9044287486   पर अवगत कराया जा सकता है। इंटीग्रेटेड कोबिट कंट्रोल एवं कमांड सेंटर श्रावस्ती द्वारा दूरभाष के माध्यम से होम आइसोलेशन  मैं गए प्रत्येक व्यक्तियों से नियमित रूप से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
 जनपद श्रावस्ती में आरटी  पीसीआर द्वारा कुल 19766 एन्टी जेन टेस्ट कीट द्वारा कुल 11082 तथा  ट्रूनाट  मशीन द्वारा कुल 488 जांचें कराई जा चुकी हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों  से ही जनपद में मात्र 529  पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों  हेतु   कोविड 19 समर्पित चिकित्सालय भंगहा में संचालित है जहां पर भर्ती मरीजों को समय से नाश्ता भोजन व दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य लाभ के उपरांत रिकवर्ड होने वाले रोगियों द्वारा दिए जाने वाले फीडबैक में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति अच्छा फीडबैक दिया जा रहा है।

 जिले में कुल 529 कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों में   स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 341 हो गई है। कोविड-19 समर्पित चिकित्सालय भगंहा में वर्तमान समय में 10 मरीज भर्ती है तथा होम आइसोलेशन में कुल 166 मरीज भर्ती हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण के दृष्टिगत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन घर में ही  किए जाने सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं  किए जाने का निर्देश निर्गत  किया है ।
 कोविड-19 रोगियों हेतु विकासखंड गिलौला के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा को स्.2 चिकित्सालय के रूप में क्रियाशील  किए जाने की कार्यवाही   प्रक्रिया में है । इसके अतिरिक्त जनपद में कोविड-19 रोगियों को भर्ती किए जाने हेतु लगभग 1000 बेड के अन्य चिकित्सालय चिन्हित कर दिया गया है जिसे इमरजेंसी की स्थिति में अति शीघ्र क्रिया सील कर लिया जाएगा।बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय सहित,अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश मातनहेलिया,डी पी आर ओ किरन ,अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी गण रहे मौजूद

Post a Comment

0 Comments