Ticker

6/recent/ticker-posts

पीएससी इस्लामनगर, रुदायन में होगा शिफ्ट जिसको लेकर मंगलवार को इस्लामनगर में जमकर हुआ विरोध व नारेबाजी


*पीएससी इस्लामनगर, रुदायन में होगा शिफ्ट जिसको लेकर मंगलवार को इस्लामनगर में जमकर हुआ विरोध व नारेबाजी ।*

इस्लामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब नई बनी बिल्डिंग रुदायन मैं शिफ्ट होने जा रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को सभी पार्टियों के नेताओं पीएचसी को 10 किलो मीटर दूर रुदायन में सिफ्ट किए जाने का विरोध करते हुए नारेबाजी की ओर एमआेआईसी डॉ नीरज भारती को ज्ञापन दिया। आपको बता दें कि 2015 में शासन ने पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देते हुए  नए भवन की स्वीकृति दी थी। सीएससी को बनने के लिए 18 बीघा जमीन की जरूरत थी। इस्लाम नगरनगर पंचायत सीएचसी भवन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा सका । इसके बाद आस पास जमीन तलाश की गई. लेकिन इस्लामनगर में जमीन नहीं मिली। बाद में
रुदायन में जमीन मिल गई और करीब 6 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार हो गया है। अव पीएचसी को रुदायन नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। पीएचसी शिफ्ट को लेकर इसका विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान,चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद अली,पूर्व चेयरमैन सपा नेता वाहिद खान, डॉ अफरोज समेत कार्यकर्ताओ के साथ पीएचसी इस्लामनगर का घेराव कर नारेबाजी की एमआेआईसी को ज्ञापन देकर रुदायन में पीएचसी शिफ्ट होने का जमकर विरोध किया। लोगो का कहना है कि पीएचसी 10 किलो मीटर दूर पहुंच जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । एमओआईसी डॉ नीरज भारती ने बताया कि पीएचसी को 15 अगस्त तक नए भवन रुदायन में शिफ्ट करने का आदेश है।

रिपोर्ट ..अर्जुन उपाध्याय

Post a Comment

0 Comments