Ticker

6/recent/ticker-posts

दबंग व्यक्ति ने मां बेटे पर हमला कर किया घायल* *दबंग के खिलाफ पहले से ही आठ केस दर्ज है।*




*बदायूं:-* बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहैत में एक युवक ने अपनी पत्नी की मदद से एक महिला और उसके बेटे को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार गिरिजा देवी 60 वर्षीय अपने पति की मृत्यु के बाद अपने पुत्र राहुल के साथ बिलहैत में ही रहती हैं, गांव का  दबंग स्वभाव का आर्येन्द्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र राकेश्वर सिंह इन लोगों को आए दिन परेशान करता रहता है। कुछ समय पहले आर्येन्द्र ने विधवा गिरजा देवी की 60 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। जिसको लेकर गिरजा देवी के पुत्र राहुल ने आर्येन्द्र से बात करनी चाही तो आर्येन्द्र ने उसके साथ मारपीट की। इस बाबत राहुल कि पुलिस प्रशासन ने नहीं सुनी। सोमवार की सुबह आर्येन्द्र और उसकी पत्नी धारदार हथियार लेकर गिरजा देवी के घर में घुस गए और गिरजा देवी और उसके बेटे राहुल को जमकर पीटा। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है, जहां गिरजा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुनने में आया है की दबंग आर्येन्द्र पर पहले से ही 8 केस दर्ज हैं, लेकिन पुलिस संरक्षण की वजह से आर्येन्द्र बाहर घूम रहा है। घायल गिरजा देवी ने उच्च अधिकारियों से आर्येन्द्र के खिलाफ गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments