Ticker

6/recent/ticker-posts

जंगल में घास चरते समय अचानक हुई भैंस की मौत,बैंक के लोन पर ली थी भैंस

बिनावर:- आज दिनांक 20 अगस्त 2020 को थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव को तो पूरा के निवासी सगन अली पुत्र मक्खन अली गांव निवासी कुतुबपुर थरा जनपद बदायूं ने ढाई वर्ष पूर्व में (प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक) शाखा बिनावर से भैंस पर लोन लिया था। जो कि आज सुबह सगन अली ने अपनी भैंस को अन्य पशुओं के साथ पास के जंगल में चरने के लिए भेज दिया था। कि तभी अचानक भैंस लगभग 12:00 के समय घास खेत में चरते समय जमीन पर गिर पड़ी, भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस स्वामी संग्गन अली ने भैंस के मरने की जानकारी प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक बिनावर (बदायूं) को लिखित एप्लीकेशन देकर अवगत कराई। भैंस की मौत होने पर घर के लोगों में मातम सा छा गया।
संवाददाता:- शिवेंद्र यादव

Post a Comment

0 Comments