छत्तीसगढ़ समाचार
बलरामपुर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर प्रशांत कतलम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर डॉ दुर्गेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन पर अवैध मादक पदार्थ महुआ दारू, कोरेक्स सिरप, अग्रेंंजी शराब, बीयर, गांंजा के अवैध विक्रय को रोकने के लिए व नवयुवको को नशे से मुक्त कराने अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान से आरोपियों पर कार्यवाही करने को लेकर धड़पकङ करने के आदेश प्राप्त होने पर 22/8 /2020 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनील कुमार मर पच्ची पिता जयपाल मर पच्ची उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम डिण्डो स्कूल पारा चौकी डिण्डो थाना त्रिकुण्डा के ग्राम रामपुर का अवैध प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप एक हरा रंग की झोला के अंदर 11 नग रखा है जिसमें प्रत्येक में 100-100 की कोरेक्स सीसी अनुमानित लागत 2200 रूपये है आरोपी द्वारा बिक्री करने के फिराक में परिवहन करते मौका पर जब्त किया गया। आरोपी को अपराध क्रमांक 62 /2020 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया है कार्यवाही मे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आर एम पटेल, सहायक उप निरीक्षक राम साय भगत, सहायक सिमोन लकड़ा, प्रधान आरक्षक धुपचन्द चौधरी, आरक्षक 343,1047,1140,1220, महिला आरक्षक 938,1099,1162 आरोपी को पकड़ने मे अहम भुमिका निभाऐ।
*बलरामपुर से कुलेश्वर कुसवाहा की रिपोर्ट*

0 Comments