Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़::प्रतापपुर परिक्षेत्र के करंजवार जंगल में मिला हाथी का शव...




              छत्तीसगढ़ से अजय कुशवाहा की                 रिपोर्ट.6268123582

सूरजपुर /प्रतापपुर (छत्तीसगढ़)
प्रदेश में लगातार हो रही हाथियों की मौत के बीच आज सुबह प्रतापपुर परिक्षेत्र  मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर करंजवार के जंगल में हाथी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसके नाक से खून निकल रहा है।  
जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी जंगल में घटनास्थल के पास पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि हाथी की मौत कल शाम को हुई है और जानकारी आज सुबह ग्रामीणों से मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से प्यारे हाथी सहित कुल 4 हाथी धरमपुर , टुकुडांड व प्रतापपुर सर्किल में विचरण कर रहे थे।
कल रात में इनमें से दो हाथी रात के 8:00 बजे के आसपास प्रतापपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग में चिटकाबहरा के समीप मुख्य मार्ग को पार कर दलदली क्षेत्र में जाने की जानकारी मिली थी। 

आज सुबह इन्हीं हाथी में से एक हाथी का शव क्षेत्र मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर करंजवार के जंगल में मिला है बताया जा रहा है कि उसकी मौत कल शाम को हुई है और ग्रामीणों से इसकी जानकारी सुबह मिली है। 

जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं मौत के कारण तो अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक हाथी के नाक से लगातार खून निकल रहा है बरहाल प्रदेश में हाथियों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। प्रतापपुर क्षेत्र में भी हाथियों की लगातार मौत के बीच एक और हाथी की मौत हो गई है।

Post a Comment

0 Comments