Ticker

6/recent/ticker-posts

फरुर्खाबाद::प्रांशु दत्त द्विवेदी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्य करता हुऐ खुश।


फर्रूखाबादः भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेशड अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के अनुमोदन द्वारा नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी को भाजपा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। प्रांशु दत्त द्विवेदी के प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है प्रांशु दत्त द्विवेदी के नाला मच्छरहट्टा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है वह उस जिम्मेदारी का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे पार्टी ने जो दायित्व दिया है वह पार्टी कार्यकर्ताओं के स्नेह की बदौलत मिला है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए रात-दिन कार्य करता रहूंगा।प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए हैं योगी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों को राशन मुहैया कराने का कार्य किया है भाजपा जात-पात की राजनीति में विश्वास नहीं करती हैं वह प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य होता है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा का मूल मंत्र है।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष मुकुल अग्निहोत्री, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, भाजयुमो महामंत्री अंकुर मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, रानू दीक्षित, नीरज द्विवेदी, अभिषेक पांडे, गोपाल सारस्वत, सिद्धांत सिंह, पंकज अवस्थी, अनिल ठाकुर, लकी गुप्ता, सुबोध शुक्ला, पीयूष त्रिपाठी, अनुज तिवारी, अमित शुक्ला, उधन राजपूत, पवन मिश्रा, सभासद पति रामकिशोर सैनी आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments