Ticker

6/recent/ticker-posts

रिलायंस के शेयर में उछाल ,देखे पूरी खबर विस्तार से

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 238.18 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 38766.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी यानी 60.30 अंकों की बढ़त के साथ 11445.65 के स्तर पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज तेजी पर कारोबार कर रहा है। 
रिलायंस के शेयर में बढ़त 
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने रिटेल व्यवसाय को और विस्तार देने के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट में भी अपने कारोबार को बढ़ाने जा रही है। रिलायंस ने मंगलवार को अपनी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के माध्यम से चेन्नई स्थित Vitalic Health Pvt Ltd और उसकी सहायक ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी Netmeds की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने यह हिस्सेदारी लगभग 620 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसके बाद आज कंपनी का शेयर बढ़त पर खुला। सुबह 9.19 बजे यह 26.30 अंक (1.24 फीसदी) की तेजी के साथ 2,144.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,118.55 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गज शेयरों का हाल 
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर 
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल 
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 199.57 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 38727.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 11452.15 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन भारी बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 477.54 अंक ऊपर 38528.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.23 फीसदी ऊपर 138.25 अंकों की तेजी के साथ 11385.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। सेंसेक्स 36.76 अंक यानी 0.10 फीसदी ऊपर 38087.54 के स्तर पर खुला और निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 22 अंकों की बढ़त के साथ 11269.10 के स्तर पर।

Post a Comment

0 Comments