छत्तीसगढ़ प्रभारी अजय कुशवाहा की रिपोर्ट
लोकेशन छत्तीसगढ/ रायपुर
रायपुर। अपने रायपुर स्थित निवास सागौन बंगला में JCCJ नेता अमित जोगी आज भूख हड़ताल पर बैठे है। अमित जोगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया और युवाओं की विभिन्न मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इससे पहले अमित जोगी ने कहा कि उनकी मांगों में युवाओं को नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती मुख्य रुप से शामिल है। सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर अमित ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने जन्म दिन के दिन युवाओं को निराश नहीं करेंगे और उनकी मांगों को जरूर मान लेंगे।

0 Comments