Ticker

6/recent/ticker-posts

बिसौली::नगर पालिका द्वारा बनाया गया ड्रीम प्रोजेक्ट का किया सांसद संघमित्रा मौर्य ने उद्घाटन/रिपोर्ट शेषमणि मिश्रा


बिसौली 
       मण्डल में अपना परचम लहरा चुकी नगर पालिका परिषद बिसौली ,नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की नगर की जनता के लिए एक अनोखी पहल रही है ।पालिका अध्यक्ष को बिकास पुरूष की ख्याति प्राप्त है ।एक ऐसी अनोखी पहल जिससे बिसौली बासियों को गौरव प्राप्त हुआ है ।नगर अध्यक्ष द्वारा नगर कराया गया एक ऐसा ड्रीम प्रोजेक्ट ।बिसौली में स्तिथ इस्लामनगर चौराहा ,नगर में बहुत मशहूर है ।जहाँ से आपको हर जगह का रास्ता मिलेगा ।उस चौराहा का नाम पालिका अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से रखा गया ।इस चौक पर 70 फिट ऊँचे पोल को बनाया गया है ।जिस पर 10/15 फिट का राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है ।इसके उद्धघाटन के मुख्यातिथि डॉक्टर संघमित्रा मौर्य रही ,सांसद द्वारा भव्य चौक का उद्घाटन किया गया ।जिसमें बिशिष्ट अतिथि बिसौली बिधायक कुशाग्र सागर,जिलाधिकारी कुमार प्रसांत, बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी की गरियामयी उपस्थिति में कराया गया ।उल्लेखनीय है की इतना बड़ा ,और इतना विशाल लम्बा ध्वज जिला बदायूं में है तो वो बिसौली में है ।इस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कराने में बिसौली नगर पालिका को दूसरा स्थान मिला है ।सांसद संघमित्रा मौर्य ने नगर पालिका द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की ।इस मौके पर एसडीएम बिसौली ,तहसील दार बिसौली, बिसौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया, आशुतोष पाठक,दीपक पाठक समेत नगर के सभी सम्मानित सभासद मौजूद रहे

रिपोर्ट शेषमणि मिश्रा

Post a Comment

0 Comments