Ticker

6/recent/ticker-posts

बदायूँ::चोरी की चार मोटरसाइकिल सहित आरोपियों को पकड़ा


बदायूँ । थाना उसहैत पुलिस ने आज दूसरे दिन भी एक मामले को लेकर वर्क आउट किया है। पुलिस ने एक मुकदमे को दो वांछित आरोपियों को चोरी की चार मोटरसाइकिलें व एक एण्डराईड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है।थाना उसहैत पर क्षेत्राधिकारी उझानी अनिरूद्ध सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि विगत 26 जुलाई को थाना स्थानीय पर दर्ज एक मुकदमे के वांछित वारंटियों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस प्रयासरत थी। वहीं एक मुखविर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने उसहैत क्षेत्र के गांव नसीरनगर के पास स्थित एक स्कूल पर दविश दी गई। जहां मुकदमे के वांछित अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र नेकराम भुर्जी निवासी शिम्भू नगला थाना उसहैत और दीपक पुत्र मुन्ना लाल बढ़ई निवासी कटरा सहादतगंज थाना उसहैत को चोरी की चार मोटरसाइकिलें (क्रमश: 1- सुपर स्पलेण्डर बशश, 2-अपाची, 3-हीरो होण्डा स्पलेण्डर, 4-हीरो गिलैमर व एक सैमसंग एण्डराईड मोबाइल) सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
चोरी की मोटरसाइकिलों सहित पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त : 


गिरफ्तार करने वाली टीम -

उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, कांस्टेबल प्रतीक्ष प्रताप, नरेश कुमार, मनोज कुमार ।

Post a Comment

0 Comments