Ticker

6/recent/ticker-posts

जन्माष्टमी को लेकर हल्का प्रभारी ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की/रिपोर्ट अकरम मलिक



 बदायूं 
उघैती थाना क्षेत्र मैं आज पुलिस ने सराहनीय काम किया इस सराहनीय काम को लेकर, पुलिस की  बा बा हो रही है जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर  हल्का प्रभारी सुशील पवार  सदरूद्दीन गांव में  मुयना, करने के लिए पहुंचे एक ही परिवार के कुछ बच्चे  बिन कपड़े  चप्पल  के घूम रहे थे  सुशील पवार की नजर पड़ी तो जानकारी ली और उन बच्चों की खाने पीने से लेकर पहने तक सारी व्यवस्था  उप निरीक्षक  सुशील पवार कांस्टेबल ने की उप निरीक्षक सुशील पवार मय हमराही का.1436 जोनी भाटी के थाना  क्षेत्र के हल्का नंबर 1 में शांति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि जब हम लोग गस्त करते हुए ग्राम सदरूद्दीन नगर में पहुंचे तो एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसका नाम रामदास उर्फ जंगली पुत्र नन्नूकी व छोटे-छोटे बच्चे जिनमें दो लड़की सुमन उम्र 7 वर्ष कविता उम्र 4 वर्ष व तीन लड़के शिवम उम्र 8 वर्ष विवेक उम्र 5 वर्ष दिलीप उम्र 3 वर्ष इस बुजुर्ग व्यक्ति से जन्माष्टमी के त्यौहार पर कपड़े दिलाने की जिद कर रहे थे जब हम लोग पास पहुंचे तो जानकारी की तो पता चला कि रामदास उर्फ जंगली का एक लड़का जिसका नाम सोमपाल था 1 साल पहले सड़क दुर्घटना में एक्सपायर हो गया था सोमपाल की पत्नी ममता अपने पांचों बच्चों को छोड़कर कहीं और जाकर रहने लगी थी अब यह पांच बच्चे अपने बाबा रामदास के साथ रहते हैं रामदास ने बताया कि मेरी उम्र अब बहुत ज्यादा हो गई है आंखों से कम दिखाई पड़ता है मेहनत मजदूरी नहीं कर सकता इसलिए इन पांचों बच्चों को कपड़े खरीदने के लिए मेरे पास पैसे नहीं है तभी मुझ  उपनिरीक्षक व कांस्टेबल जॉनी भाटी के द्वारा कस्बा उघैती पहुचकर इन बच्चों के लिए कपड़े चप्पल फल मिठाई अन्य घरेलू सामान खरीदा गया सारा सामान खरीद कर जब हम लोग यह सामान देने के लिए रामदास उर्फ जंगली के घर पहुंचे  तो इस सामान को देखकर बच्चों के चेहरे पर बहुत खुशी दिखाई दी हम  लोगों को भी इन लोगों के साथ जन्माष्टमी का त्योहार   मनाकर  खुशी मिली की हमारी वजह से इन बच्चों के चेहरे पर इस जन्माष्टमी के पर्व पर मुस्कान  दिखाई दी और इन बच्चों व उनके बाबा रामदास ने भी  हमारे साथ इस जन्माष्टमी के त्यौहार को खुशी-खुशी मनाया जरूरत के हिसाब से ₹1000 रुपए नगद भी दिए गए

Post a Comment

0 Comments