Ticker

6/recent/ticker-posts

छत से गिरकर उयुवक की मौत ,छतपर बैठकर पी थी शराब


मुड़िया धुरेकी (बदायूं)।  फैजगंज वेटहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्राम जगत पिपरी में छत से गिरकर  एक युवक की मौत हो गई। हादसा शराब के नशे में   हुआ । ग्राम जगत पिपरी  निवासी हारून  (40) पुत्र कयूम खान  ने शुक्रवार की रात   छत पर  बैठकर शराब पी और शराब का नशा अत्यधिक होने के कारण युवक होश  में नहीं था और इसी दौरान गश्त को आई पुलिस  के शक के कारण युवक ने ऊपर से छलांग लगा दी   जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद उसे  मृत घोषित कर दिया। मृत युवक हिस्ट्रीशीटर था उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज से वह अभी जमानत पर बाहर आया था युवक ने अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ा है पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। युवक के मृत शरीर का पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया

Post a Comment

0 Comments