फरुर्खाबाद
ढाई लाख के ईनामी बदन सिंह उर्फ बद्दो बीते लगभग 17 महीने पूर्व माफिया बदन सिंह बद्दो को पेशी पर ले जाने के बाद उसे फरार होंने में दोषी पाये जाने पर आईजी नें पांच सिपाहियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है| पूर्व में एक उपनिरीक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है|
जानकारी के मुताबिक बीते 28 मार्च 2019 को फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल से माफिया बदन सिंह बद्दो को लेकर उपनिरीक्षक देशराज त्यागी, सिपाही संतोष कुमार, सुनील सिंह, राजकुमार, ओमवीर सिंह व वाहन चालक भूपेन्द्र सिंह गाजियावाद कोर्ट 2 में पेशी के लिए लेकर गये थे| आरोप था कि पुलिस कर्मी माफिया से सांठगांठ करके उसे पूर्व निर्धारित रुट से ना ले जाकर उसे जनपद मेरठ के होटल मुकुट महल लेकर गये|
जहाँ पार्टी के दौरान बदन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया| जो आज तक पुलिस के हाथ नही आया है| वहीं दोषी पाए जाने पर पूर्व में ही उपनिरीक्षक देशराज त्यागी को 31 जुलाई 2020 को डिसमिस किया जा चुका है| वहीं जाँच में दोषी पाए जाने पर आईजी नें आरोपी सिपाही संतोष कुमार, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह, ओमवीर सिंह वाहन चालक भूपेन्द्र को बर्खास्त कर दिया|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि 5 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है| उन पर माफिया को फरार कराने का आरोप था|

0 Comments