Ticker

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर::स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश 21 अगस्त से प्रारंभ


*स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश 21 अगस्त से प्रारंभ*
--------------------------------------

बलरामपुर(उत्तर प्रदेश)
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के अध्ययनरत  छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारंभ हो रही है।
         यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने बताया कि स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त से प्रारंभ की जा रही है। अभ्यर्थी प्रवेश फार्म लेकर निर्धारित समितियों से फार्म को एडमिट कराकर निर्धारित काउन्टर पर शुल्क जमा करके प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए कई समिति व शुल्क काउंटर बनाये गए हैं।  बीए /बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के अभ्यर्थी क्रमशः भूगोल विभाग व बीकॉम विभाग से एडमिट कराकर काउण्टर संख्या 12 तथा बीएससी द्वितीय व तृतीय बायो/मैथ ग्रुप क्रमशः प्राणि विज्ञान विभाग व भौतिकी विभाग से एडमिट कराकर काउंटर संख्या 15 पर शुल्क जमा करके प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं

*रिपोर्ट-वेद प्रकाश मिश्रा बलरामपुर यूपी*

Post a Comment

0 Comments