श्रावस्ती
-कोरोना में वरदान साबित हो रही 108 एंबुलेंस।
श्रावस्ती में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे 108 एंबुलेंस के सुरक्षाकर्मी।
करोना कॉल में जहां हर कोई अपने घरों में रहने को मजबूर है।
कोई एंबुलेंस सुरक्षाकर्मी दिन रात मेहनत करके कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने के काम में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।
श्राबस्ती जिला के एंबुलेंस प्रभारी
विवेक पांडे से बात हुई तो उन्होंने बताया वर्तमान समय में कोरोना महामारी को लेकर 108 के सुरक्षाकर्मी को 102 के कर्मचारी व ALS के कर्मचारी अपने दिन-रात सेवा कर रहे हैं। वह अपनी जान को दांव पर लगाकर कोरोना मरीजों को L1 भंगहा CHC अस्पताल में ले जाने का कार्य कर रहे हैं।ALS वाहन जिले से लखनऊ मरीजों को ले जाने में तत्परता से काम कर रही है।
यही नहीं जिले में हार्ड,अटैक, एक्सीडेंटल केस आदि में भी 108,ALS वाहन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस संबंध में जब 108 के चालक दीपक पांडे से बात किया गया तो उन्होंने कहा कोरोना से शुरू में डर लगता था लेकिन किसी व्यक्ति की मदद करके बहुत अच्छा लगता है।
इसी संबंध में जब EMT सूरज पांडेय से बात किया गया तो उन्होंने कहा जन सेवा करके सुखद अनुभव का एहसास होता है।
पवन शेषमणि प्रमोद राजेश आदि कोरोना योद्धा बनकर जिले में कार्य कर रहे है।
जिला व्यूरो चंद्र प्रकाश शुक्ला

0 Comments