बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र के अन्तर्गत आसफपुर पीएनबी शाखा प्रबंधक ने बैंक में कोरोना संक्रमित ग्रामीणों की भीड अधिक जुटने पर स्थानीय पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है । क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में 11 और लक्ष्मीपुर गांव में 1 कोरोना मरीज 21 मई को पोजटिव रिपोर्ट आने पर पाए गए थे । इन दोनों गांव की आबादी भी काफी बढी मानी जाती है । दोनों गांव के अधिकांश लोगों ने आसफपुर पीएनबी बैंक में अपने चालू खाते खुलवा रखे है । काफी समय से यह दोनों गांव हवाला कारोबार के लिए बदनाम है । इन गांवों के लोग भारी संख्या में दिल्ली मुम्बई के शहरों में रहकर बिदेशी लोगों के संपर्क में रहकर हवाला कारोबार का काला धंधा करते है । हाल ही में बरेली में दो लोग पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजे थे । बैंक कर्मचारी इन गांवों की शाखा में भीड जुटने पर परेशान है और सोशलडिस्टेसिंग का कोई भी पालन नहीं कर रहे है । दोनों गांव कोरोना मरीज पाए जाने पर जिला प्रशासन ने 22 जून से शील कर दिए है लेकिन इसके बावजूद भारी संख्या में लोग शाखा में रुपये निकालने पहुंच रहे है । बैंक कर्मचारियों में कोरोना बीमारी को लेकर दहशत बनी हुई है और शाखा प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस को पत्र लिखकर कुछ दिनों तक बैंक बंद कराने की मांग की है ।
वर्जन - संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर गांव के कुछ लोग कोरोना बीमारी से संक्रमित निकले है । इन गांवों के बढे पैमाने पर इस शाखा में खातें है और उन लोगों की काफी भीड जुट रही है।
सुरक्षा की दृष्टि के तहत चौकी प्रभारी आसफपुर को पत्र लिखकर बैंक कुछ दिन बंद कराने के लिए पत्र भेजा है । इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया । भारत पीएनबी शाखा प्रबंधक आसफपुर
वर्जन - आसफपुर पीएनबी शाखा प्रबंधक ने कोरोना संक्रमित गांव संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर की भीड जुटने के कारण बैंक कुछ दिनों के लिए बंद कराने की मांग पत्र भेजकर की है । इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतू पत्र भेज दिया गया है । पुष्पेन्द्र सिहं चौकी इंचार्ज आसफपुर

0 Comments