फरुर्खाबाद
एसओ जहानगंज ने सीओ की मौजूदगी में वापस किये आरोपी से लिये गये 53350 रुपये
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को आखिरकार आज गुस्सा आ ही गया जब उनके बेटे और भतीजे के खिलाफ जहानगंज थाना पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर लिया। गुस्साये सांसद सैकड़ों भाजपाईयों के साथ थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को न्यायिक कार्य करने की नसीहत देने के साथ ही आरोपी शिवकुमार के 53350/रुपये वापस करवाये।
विवरण के अनुसार बीते शनिवार की शाम पांचाल घाट निवासी विक्रांत उर्फ राना की पत्नी मधुवाला नें सांसद के पुत्र अर्पित और भतीजे राहुल राजपूत सहित एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिव कुमार को मौके से दबोच लिया था। मारपीट में जख्मी विक्रांत नें सांसद के इशारे पर हमला होंने का आरोप लगाया था। सांसद के कई बार कहने के बाद भी जब पुलिस शिवकुमार को छोड़ने पर चालबाजी करने लगी तो सांसद खुद ही कई सैकड़ा भाजपाईयों के साथ थाना जहानगंज आ पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष अंकुश राघव से वार्ता की और विक्रांत के खिलाफ जबाबी तहरीर भी दिलवायी। जबाबी तहरीर विनोद कुमार पुत्र मदनपाल सिंह निवासी हजरतगंज कंपिल ने दी। जिसमें कहा कि वह बाइक से आ रहा था। तभी उसकी बाइक विक्रांत उर्फ राना की स्कर्पियों से टकरा गयी। जिस पर विक्रांत नें उसके साथ मारपीट कर दी।
सांसद के साथ सैकड़ों भाजर्पाअयों के आने की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम भी मौके पर आ गये। सांसद नें कहा कि घटना को फर्जी तरीके से बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। उन्होंने पकड़े गये आरोपी शिवकुमार को छोड़ने की बात की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस नें उसका शांति भंग में चलान किया। सांसद के दबाब बनाने के बाद पुलिस ने उससे लिए 53350 रूपये भी वापस कर दिये। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के आने से पुलिस के पसीने आ गये।

0 Comments