Ticker

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़:कोरोना काल में भी देह व्यापार का घिनौना कोरोबार जमकर फल-फूल रहा है

 कोरोना काल में भी देह व्यापार का घिनौना कोरोबार जमकर फल-फूल रहा है।आए दिए पुलिस कई जगहों पर दबिश देकर खुलासा कर रही है।इसी बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देह व्यापार का खुलासा हुआ है।पुलिस ने दबिश देकर मौके से 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


छत्तीसगढ़
। महासमुंद जिले में देह व्यापार का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दबिश देकर मौके से 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दें कि तुमगांव में पहले भी कई बार सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है.फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के तुमगांव से लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है।

आज भी पुलिस को भी ऐसी ही सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से 8 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को एनएच-53 में तुमगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सभी महिलाओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है.

बता दें कि तुमगांव में पहले भी कई बार सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है.फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments